हरियाणा की बड़ी खबर : हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग: चार बदमाशों ने पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम हरियाणावी कलाकार के घर के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले के दौरान दिलेर खरकिया बाल-बाल बच गए।हरियाणा के मशहूर रागिनी गायक राजेन्द्र सिंह खरकिया के पुत्र कलाकार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलीबारी का मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें चार लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारने की बात कही गई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है।