मौसम में आज से बड़ा बदलाव: आज होगी अंधाधुंध बरसात, ये भी बड़ा अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज शनिवार के दिन यानी 22 अगस्त 2026 को मौसम में बडा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज तो 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भी संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार ओले गिरने की भी आशंका है, इसलिए घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। साथ में छाते भी जरूर ले लीजिए ताकि बारिश से खुद को सुरक्षित कर सकें। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरणके रूप में मौजूद है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।