कालांवाली में व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

हमले के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत किया काबू, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

SIRSA। कालांवाली में पुलिस चौकी के सामने एक व्यक्ति पर तेजधार चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को तुरंत काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमले के पीछे क्या कारण रहे और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।