रानियां के गांव थमोडा थेडी ने सरपंच पद के उपचुनाव में मनजीत कौर 273 वोटो से जीती

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा में राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव हुए। जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर अधिकांश पदों पर उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हो गया। जबकि तीन सीटों जिसमें दो सरपंच व एक पंच पद के लिए मतदान हुआ। इन पदों के लिए मतदान  आज रविवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। आज रविवार शाम को मतगणना हुई। और परिणाम घोषित किए गये।
रानियां के गांव थमोडा थेडी ने सरपंच पद के उपचुनाव में मनजीत कौर 273 वोटो से जीती

चिलकनी ढाब में समाजसेवी राकेश सिहाग 108 वोट से जीते चुनाव
 

गांव बिज्जुवाली में वार्ड नंबर 2 के पंच पद हेतु सचिन कुमार 42 वोट से जीते