चार दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

 

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा प्रदेश के सोनीपत के कच्चे क्वार्टर वाले एरिया में शनिवार रात्रि को अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही इलाके में हडक़ंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही सोनीपत मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने से प्रभावित दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।