पेड़  पर राखी बाँधकर दिया प्रकृति रक्षा का संदेश, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व का अनूठा आयोजन

 

mahendra india news, new delhi
संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को अनूठे एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने राखी निर्माण, थाली सजावट, शुभकामना कार्ड, भाषण एवं कविता जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अम्बेडकर ने कहा कि राखी प्रेम और रक्षा का प्रतीक है, इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।


रिया फुटेला ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सभी को एक-एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया। शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और शानदार टीमवर्क से कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय में शिक्षा के साथ ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के रचनात्मक, नैतिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।