निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण को प्रमाणित करता है राष्ट्रीय पुरस्कार: सुनीता साईं

 
National Award is a testament to loyalty, service and dedication: Sunita Sai
 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां के हिंदी प्रवक्ता दलबीर सिंह को सामाजिक क्षेत्र, रक्तदान कैंप, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेक सामाजिक गतिविधियों में उनके अनुकरणीय योगदान हेतु निफा के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भारत मंडपम नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कर्मयोगी पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर लघु सचिवालय सिरसा के सम्मेलन कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल दलबीर सिंह की निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण को प्रमाणित करता है, बल्कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि दलबीर सिंह ने शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में जो सतत और समर्पित कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज को सकारात्मक दिशा देती है और अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। जिला परियोजना समन्वयक सुभाष फुटेला ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को उन पर गर्व है और भविष्य में भी उनके सामाजिक योगदान की अपेक्षा करता है।

इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक सुभाष फुटेला, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी अमित मनहर, प्रवक्ता सतपाल पारीक, कृष्ण सिवाच, सुरेश शर्मा, जय सिंह, प्रवीण कुमार, मदन गोपाल, गगनदीप कौर, रविंद्र मोंगा, हितेश कुमार, सतदेव, प्रिंसिपल कृष्णा रानी, मूलचंद, पंकज शर्मा प्रवक्ता, अमित पारीक, सुखदेव सिंह, सुभाष पारीक, रितु ढाका, विशाल मदान, जय किशन शर्मा, मोनिका, दीपक, हरीश कुमार, सुनील कुमार, गगनदीप कौर सहित अनेक शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।