नैशनल इंश्योरेंस कंपनी ने यातयात पुलिस के सहयोग से लगाया सडक़ सुरक्षा जागरूकता कैंप

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। यातायात पुलिस के सहयोग से नैशनल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा शनिवार को टाऊन पार्क के निकट सडक़ सुरक्षा जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कंपनी के मुख्य व्यवसायिक प्रबंधक वीके गुंबर ने मुख्यातिथि यातायात थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि वाहन चालक सर्वप्रथम यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि वाहन चालक की जरा सी लापरवाही से हादसा हो जाता है। कई बार तो हादसे बड़े विवाद का रूप भी ले लेते हंै।

इसलिए वाहन चलाते वक्त कभी भी फोन का प्रयोग न करें। ओवरटेक करते वक्त इंडीकेटर व लाइट का प्रयोग करें। नियंत्रित स्पीड में ही अपना वाहन चलाएं। इस मौके पर नैशनल इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य व्यवसायिक प्रबंधक वीके गुंबर ने बताया कि मोटर वाहन एक्ट के तहत वाहन चालक अपने वाहन का थर्ड पार्टी बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि बीमा सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी व अपने वाहन की सुरक्षा के लिए करवाएं।

वीके गुंबर ने कहा कि वाहन चलाते समय कई बातें ध्यान रखने योग्य है, जैसे सीट बैल्ट लगाना, मोबाइल का प्रयोग न करना, इंडीकेटर का प्रयोग करना आदि से वाहन चालक किसी भी जुर्माने से बचने के साथ-साथ अपने आप व वाहन को भी सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने वाहन का सर्वप्रथम बीमा अवश्य करवाएं, क्योंकि अगर बिना बीमा हम वाहन का प्रयोग कर रहे हंै तो दूसरे की जान को भी जोखिम में डाल रहे हंै।

कंपनी की ओर से मुख्यातिथि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह सहित सहित उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कंपनी के सीनियर बिजनैस मैनेजर अशोक कंबोज, व्यवसाय विकास कार्यकारी अधिकारी कुलदीप महन, राजेंद्र सिंह एसआई ट्रैफिक, राजेंद्र सिंह एएसआई ट्रैफिक पुलिस, भूपेंद्र सिंह बीमा एडवाइजर, टिंकू विज बीमा एडवाइजर सहित अन्य कंपनी कर्मचारी उपस्थित थे।