नवीन और रोबिन सिरसा पुरुष वर्ग में नेशनल स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप बिजनौर उत्तरप्रदेश में दिखाएंगे अपना दम खम

 
mahendra india news, new delhi

नकुल धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेडी महम  (रोहतक) में 2 जनवरी 2026 को स्पीड हैंडबॉल हरियाणा सीनियर टीम के ट्रायल लिए गए और इस ट्रायल में चयनित खिलाडी 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप में विवेक यूनिवर्सिटी बिजनौर (उत्तरप्रदेश) में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सतीश चौधरी (रोहतक) हरियाणा स्पीड हैंडबॉल ट्रायल इंचार्ज ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि महिला वर्ग में वंदना सिरसा (टीम कैप्टन),कोमल भिवानी,स्वीटी भिवानी, निधि भिवानी,श्रृद्धा रोहतक,शीतल रोहतक,सानिया रोहतक,रुमिशा चरखी,अनु पानीपत,मनु पानीपत,अनु पानीपत और रूपांशी पानीपत भाग ले रही हैं।

पुरुष वर्ग में मनोज कुमार भिवानी (टीम कैप्टन),सचिन भिवानी, हिमांशु भिवानी, कपिल भिवानी,अभिनव हिसार,चित्रांशु हिसार, सचिन पलवल,नवीन सिरसा,रोबिन सिरसा, आदित्य रोहतक और सुमित रोहतक नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

कोमल भिवानी को महिला वर्ग टीम का मैनेजर और उत्तम भिवानी को पुरुष वर्ग टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है