सिरसा शहर में डी प्लान के तहत शहर के चार वार्डों में नए ट्यूबवैल मंजूर

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर के वार्ड नंबर 7, 12, 20 व 26 के बाशिंदों के लिए सुखद खबर है। डी प्लान के तहत चारों वार्डों में पेयजल के लिए नए ट्यूबवैल की मंजूरी मिल चुकी है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने बताया कि इन चारों ट्यूबवैलों पर करीबन 38 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि शहर के कई वार्डों में पेयजल की दिक्कत थी।

समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षदों वार्ड नंबर 7 से सुमन शर्मा, 12 से दीपक बंसल, 20 से संजीव रातुसरिया व 26 से राजेंद्र कुमार ने नए ट्यूबवैल के लिए आग्रह किया था। वार्डवासियों की समस्या को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया गया, जिसपर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है और चारों ट्यूबवैल के लिए डी प्लान के तहत राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों की लिस्ट नहीं आई है, उनकी भी जल्द लिस्ट आएगी और पेयजल की समस्या को प्रमुखता से दूर किया जाएगा।

वार्ड पार्षदों सुमन शर्मा, दीपक बंसल, संजीव रातुसरिया व राजेंद्र कुमार ने नए ट्यूबवैल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहद संजीदा है और लोगों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान कर आमजन को लाभांवित किया जा रहा है।