सीडीएलयू SIRSA के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने संभाला कार्यभार

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने शनिवार को नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार के परिजनों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षकों ने भागीदारी की। 


इसके अतिरिक्त गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, सीडीएलयू के पूर्व कुलसचिव एवं सीआरएसयू, जींद के परीक्षा नियंत्रक परीक्षा डॉ. राजेश बंसल तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर अशोक शर्मा  विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने भी डॉ. सुनील कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने इस दायित्व के लिए महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर श्री अशीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।