राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में विद्यार्थियों के लिए अब पीने के पानी की समस्या से मिलेगी निजात

 
Now the students of Government Girls Senior Secondary School, Ellenabad will get relief from the problem of drinking water
 

mahendra india news, new delhi
 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में आज शहर के समाजसेवी  दीपक गोयल व उनकी धर्मपत्नी सरिका गोयल गौशाला अध्यक्ष अजनी लढा ने विद्यालय में एक पानी के भूमिगत टैंक को बनाने के लिए आज नारियल तोड़कर के कार्य का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में छात्राओं की संख्या को देखते हुए विद्यालय में पानी की क्षमता कम थी। जिससे छात्राओं को गर्मी में पेयजल की अत्याधिक परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इस समस्या को लेकर के विद्यालय प्राचार्य चरण सिंह ने विभाग के आदेशानुसार समस्या समाधान के तहत शहर के समाजसेवी दीपक गोयल व अजनी लढा के समक्ष यह समस्या रखी जिस पर शहर के  दीपक गोयल समाजसेवी ने विद्यालय में गत माह पेयजल टैंक बनाने का आश्वासन दिया था। और आज उन्होंने पेयजल टैंक को विद्यालय में बनाने को लेकर आज कार्यवाही शुरू कर दी।

विद्यालय प्राचार्य  चरण सिंह व विद्यालय के स्टाफ सदस्यो ने इस कार्य पर गोयल परिवार का आभार जताया। वही इस कार्यक्रम के दौरान ऐलनाबाद गौशाला अध्यक्ष अंजनी लढा ने विद्यालय के छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लढा ने  कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।