अब ऐसा रहेगा मौसम, जानिए अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम ने एक बार फिर करवट ली
 

mahendra india news, new delhi

मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बारिश के बाद आसमान साफ हुआ है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। यहां ठंड और ठिठुरन में इजाफा हो गया है। दिल्ली में रहते हुए शिमला जैसा एहसास हो रहा है।ठंडी हवाओं ने हाल खराब कर रखा है। 

आपको बता दें कि स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू संभाग और पंजाब पर बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बरसात हो सकती है। ओडिशा के तटीय इलाकों में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।