नाथूसरी चौपटा बीडीपीओ कार्यालय में एनआरयूडीओ की बैठक आयोजित, स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता अभियानों पर हुई चर्चा
mahendra india news, new delhi
चौपटा। नाथूसरी चौपटा स्थित बीडीपीओ कार्यालय में नैशनल रूरल एंड अर्बन डवेलपमेंट ओग्रेनाइजेशन की टीम और बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नशामुक्ति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही लोगों और विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर बीडीपीओ स्टालिन सचदेवा के साथ विभाग की ओर से दीपक, भजनलाल एवं विपिन मौजूद रहे। वहीं एनआरयूडीओ के चेयरमैन विक्रम पिंडयार, आशीष कुमार, महिपाल, सोनू प्रजापति, रमनदीप लाहोरिया, सावित्री देवी, सुजल सहित संगठन की टीम उपस्थित रही।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के समन्वय से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक अभियानों से जोड़ने पर जोर दिया गया। एनआरयूडीओ टीम ने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, महिला एवं बाल विकास तथा साइबर जागरूकता जैसे जनहित के विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।