सीडीएलयू के NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

 

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय SIRSA के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान आगामी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहेब के आदर्शों को नमन करना था।


स्वयंसेवकों ने सुबह अभियान की शुरुआत करते हुए चौक व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और आमजन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

अभियान में NSS के स्वयंसेवकों हरमन सिंह, विमर्श जैन, धीरज शर्मा, कुनाल शर्मा, प्रिंस, दीक्षित, पवन और जयप्रकाश सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. रोहताश तथा प्रोग्राम ऑफिसर सुमन कासनिया का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।