वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का स्वर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सिरसा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का गायन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने अपने संदेश में कहा कि वंदे मातरम भारतीय संस्कृति,स्वाभिमान और राष्ट्रभावना का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के मन में एकता, समर्पण और देशप्रेम की भावना जागृत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इन प्रेरक अवसरों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ, साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रशासन की ओर से ऐसे सांस्कृतिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत सिंह और कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरीक गिल द्वारा किया गया।
अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर कॉलेज का नॉन-टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।