अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरसा जिला के गांव बप्पा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित 

 
On International Women's Day, a program was organized at Bappa Government Model Sanskriti Senior Secondary School in Sirsa district
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा जिले में गांव बप्पा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बताया कि नारी शक्ति का स्वरूप होती है और नारी से ही इस संसार में संतुलन बनता है अगर नारी का हम अपमान करेंगे नारी का हम सम्मान नहीं करेंगे तो सृष्टि में संतुलन बिगड़ जाता है और समाज में जहां-जहां नारी का सम्मान नहीं होता वहां पर भगवान भी निवास नहीं करता आप देखते हैं कि जब-जब भी नवरात्रि आते हैं तो हम नारी का सम्मान करते हैं। 

उसकी पूजा करते हैं और समाज में कुछ दुराचारी लोग आज भी उसे नारी का सम्मान न करते हुए उसका अपमान कर रहे है इसलिए महिलाओं के प्रति हमारा आदर भाव बढ़ने के लिए हर वर्ष 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि हम इस दिन हमारे राष्ट्र की नहीं पूरे विश्व की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए बच्चों को बताया कि हमारे राष्ट्र में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं। 


जिन्होंने हमें प्रेरणा दी लता मंगेशकर किरण बेदी इंदिरा गांधी श्रीमती प्रतिमा सिंह पाटिल द्रौपदी मुर्मू सुनीता विलियम सानिया नेहवाल सानिया मिर्जा कल्पना चावला आदि महिलाएं ऐसी है। जिन्होंने हर क्षेत्र में हिस्सा लिया और हमारे सिरसा की 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया यह हमारे राष्ट्र की धरोहर है सिरसा बसु को सविता पूनिया पर गर्व है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल करके हमारे राष्ट्र का सम्मान बढ़ाया है आज के इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किया। 

इसके साथ-साथ विद्यालय प्रभारी दलजीत सिंह प्रकाश सिंह मनीष मेहता भारत भूषण रोहित राजेश संदीप मेहरा प्रदीप कुमार सुखविंदर सिंह देशराज गौरव टीना प्रवीण कुमार सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र शास्त्री मुंशी राम रचना मेहता सरोज रानी पूजा मीनू सुखदेव सिंह सभी अध्यापक ने इस अवसर पर अपना योगदान किया