समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा के प्रयासों से भादरा रोड पर पावन निर्जला पर अमृत छबील लगाकर पिलाया मीठा शर्बत दूध 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के भादरा रोड पर दैनिक जागरण के अभियान नस्ल बचाओ, दूध से शक्ति, नशे से मुक्ति के तहत अृमत छबील लगाकर वीरवार को पूरे दिन मीठा जल दूध पिलाया गया। नाथूसरी चौपटा के समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा के प्रयासों से दिनभर राहगीरों को मीठा शर्बत दूध का वितरण किया गया। चौपटा से भादरा रोड पर आने जाने वाले वाहन चालकों व राहगिरों को सेवा भावना व प्रेम के साथ उन्हें मीठा शर्बत दूध का गिलास पिलाकर स्वयं को धन्य किया। दिन में कई बार तो मीठा शर्बत दूध पीने वाले वाहन चालकों की लाइन लगती रही। 


इस मौके पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि  दैनिक जागरण का अभियान नस्ल बचाओ, दूध से शक्ति, नशे से मुक्ति बहुत ही अच्छी पहल है। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस दिन गर्मी के इस सीजन में सबसे अधिक गर्म दिन माना जाता है। इस गर्मी से बचने के लिए शरीर को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है। इस गर्मी के तपते मौसम में यदि किसी व्यक्ति को ठंडे पानी की बूंद भी मिल जाए तो वह भी अमृत के समान लगती है। आज के दिन जलपान करवाने पर बहुत ही बड़ा पुण्य मिलता है। 

इस अवसर पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, राममुर्ति आर्य, आयुष कड़वासरा, सरदार कुलवंत सिंह, सेठी कासनियां, भालू सुरेंद्र, राकेश गहलोत, शीशपाल भांभू, सतवीर पटीर, धोलू शाहपुरिया, रूपराम, अरूण कस्वां, विनोद कड़वासरा, दिनेश कुमार का मीठा शर्बत दूध पिलाने में विशेष सहयोग किया।