रक्षा बंधन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एमएलए गीता भुक्कल ने बांधी राखी
mahendra india news. new delhi
रक्षा बंधन का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है। इसी बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने राखी बांधी। गीता भुक्कल 27 वर्ष से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को राखी बांध रही हैं। साल 2012 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे और गीता भुक्कल शिक्षा मंत्री थीं। तब हुड्डा झज्जर राखी बधवाने पहुंचे थे।
https://x.com/IANSKhabar/status/2093215717219062189/video/1
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भ्भुक्कल ने कहा कि रक्षा बंधन पर आज मेरे लिए राजनीति से अलग एक भावनात्मक दिन रहा। मैंने चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। राजनीति में आने के वक्त से ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन मिला है।
मेरे लिए यह सिर्फ राखी बांधने की रस्म नहीं, बल्कि 27 साल से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को निभाने का अवसर है।
पूर्व शिक्षा मंत्री ने बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि मुझे एक घटना आज भी याद है। एक बार किसी वजह से मुझे राखी बांधने में देरी हो गई थी। मैं अगले दिन उनके आवास पर पहुंची। मुझे देखते ही हुड्डा साहब ने मुस्कुराते हुए पूछा गीता, मेरी राखी कहां है? मैं पहले से ही राखी बांधने की तैयारी करके पहुंची थी। उनके इतना पूछते ही मेरे सहयोगी ने राखी की थाली सामने ला दी।
वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राखी बंधवाने के बाद एमएलए गीता भुक्कल के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल में हमेशा छोटी बहन होने का धर्म निभाया है।