गांव बकरियांवाली के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत 

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा से जमाल रोड पर गांव बकरियांवाली के पास निजी बस ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्तिकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचा है। मृतक की पहचान फतेहाबाद जिला के गांव सालवास कुम्हरियां निवासी 45 वर्षीय बलराज के रूप में हुई है। 

फतेहाबाद जिला के गांव सालवास कुम्हरियां निवासी 45 वर्षीय बलराज चौपटा क्षेत्र के गांव ढूकड़ा में अपनी बहन से मिलने आया हुआ था। मंगलवार दोपहर को वापसी में अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही बाइक पर गांव बकरियांवाली के पास पहुंचा। बाइक के निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे बलराज की मौत हो गई। घटना के बाद चौपटा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।