राखी पर्व के पावन अवसर पर हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 

mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा राखी पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उन्हें आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04703, हिसार-खड़की स्पेशल रेल सेवा शनिवार, 29 अगस्त 2026 को एक ट्रिप हिसार से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को 16:20 बजे खड़की पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04704, खड़की- हिसार स्पेशल रेलसेवा रविवार, 30 अगस्त 2026 को एक ट्रिप खड़की से 17:20 बजे रवाना होगी और सोमवार को रात्रि 23:50 बजे हिसार पहुँचेगी।

यह  रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर , लोहारू, झुंझुनू , सीकर , रींगस, जयपुर , सवाई माधोपुर , कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़,  रतलाम , वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी , वसई रोड , कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस  स्पेशल रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान 02 साधारण  श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

लिंक रैक की देरी के कारण रेलसेवा प्रभावित, रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार लिंक रैक की देरी के कारण  गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 27.08.2026 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय 01:40 बजे के स्थान पर 01 घंटे 20 मिनट  की देरी से 03:00 बजे प्रस्थान करेगी।