त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 
Mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.10.25 से 05.11.25 तक (04 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक बुधवार को 12.05 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.30 बजे वलसाड पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 06.11.25 तक (04 ट्रिप) वलसाड से प्रत्येक गुरूवार को 14.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 14.05 बजे हिसार पहुॅचेग। यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत व नवसारी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी
04 जोडी रेलसेवाओं में बढायें विभिन्न श्रेणी के डिब्बे

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु  04 जोडी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:- 

1.    गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 02 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2.    गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 16.10.25 से 01.11.25 तक एवं जोधपुर से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 02 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3.    गाडी संख्या 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय- लालगढ रेलसेवा में लालगढ से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 17.10.25 से 02.11.25 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4.    गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 15.10.25 से 31.10.25 तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 16.10.25 से 01.11.25 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।