गोगामेडी मेले के अवसर पर गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 

mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा 26.09.26 तक आयोजित होने वाले गोगामेडी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04749, गोगामेडी-अलीगढ अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 02.09.26 से 04.09.26 तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04750, अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 05.09.26 तक (03 ट्रिप) अलीगढ से 06.30 बजे रवाना होकर 17.30 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी व खुर्जा जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।