संगठनात्मक बैठक में की संगठन की मजबूती व एसआईआर अभियान की समीक्षा
mahendra india news, new delhi
बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की अति महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक कैथल में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, एसआईआर अभियान की समीक्षा तथा आगामी रणनीति तय करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि रणधीर सिंह बैनीवाल (केंद्रीय कोऑर्डिनेटर, बसपा) रहे।
रणधीर सिंह बैनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक अनुशासित, कैडर आधारित पार्टी है, जिसमें संगठन सर्वोपरि है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को हरियाणा में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर दिए गए स्पष्ट निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बहुजन समाज के मताधिकार की रक्षा का ऐतिहासिक अभियान है।
हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और संगठन का प्रत्येक स्तर पूरी जिम्मेदारी से सक्रिय भूमिका निभाए। जिला अध्यक्ष व प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दें। 2026 संगठन के लिए निर्णायक वर्ष है, जो जिम्मेदारी निभाएगा, वही आगे बढ़ेगा। 15 जनवरी 2026 को बहन मायावती का जन्मदिन पूरे हरियाणा में संगठनात्मक संकल्प दिवस के रूप में, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान, सामाजिक संदेश और संगठन विस्तार के कार्यक्रमों के साथ पूर्ण अनुशासन एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डा. मेघराज सिंह ने कहा हरियाणा में बसपा को जमीनी स्तर पर पुन: मजबूत करने का यही सही समय है। प्रदेश से बूथ स्तर तक तालमेल, रिपोर्टिंग और जवाबदेही से ही संगठन मजबूत होगा। एसआईआर के दौरान किसी भी बहुजन का नाम मतदाता सूची से न कटे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि यह बैठक सामान्य नहीं, बल्कि अतिमहत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक है। निर्देशों का पालन न करने वाले पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। जिला एवं विधानसभा की लिखित रिपोर्ट, मेंटीनेंस एवं सदस्यता विवरण संगठन की रीढ़ है। सिरसा जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला ने ऐलनाबाद, रानियां, डबावाली, कालांवाली एवं सिरसा विधानसभा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में मेंटीनेंस व सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है।
पदाधिकारी घर-घर जाकर एसआईआर के विषय में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 15 जनवरी 2026 को भिवानी में होने वाले बहन मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम में सिरसा से हजारों कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे। डा. मेघराज सिंह केन्द्रीय कोर्डिनेटर हरियाणा ने जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों की मेहनत ही बसपा को सत्ता की ओर ले जाएगी।
इस मौके पर विशाल गुर्जर स्टेट जोन प्रभारी, बसपा हरियाणा,
दलबीर भान स्टेट जोन प्रभारी, बसपा हरियाणा, रामसिंह प्रजापति स्टेट जोन प्रभारी, बसपा हरियाणा, जगदीश चंद्र स्टेट जोन प्रभारी, बसपा हरियाणा, एडवोकेट नेतराम स्टेट जोन प्रभारी बसपा हरियाणा, महेंद्र सिंह जाजोरिया स्टेट जोन प्रभारी बसपा हरियाणा, प्रेम चन्द राठी प्रदेश कोषाध्यक्ष बसपा हरियाणा उपस्थित रहे।