राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा

 

 

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में कराएगा चुनाव

8 अक्टूबर को जारी होगी पंचायत चुनाव की लोक सूचना

13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन फॉर्म

14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा

15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को

दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी

तीसरे चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी

चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी

पहले चरण की वोटिंग 13 अक्टूबर को

दूसरे चरण की वोटिंग 16 अक्टूबर को

तीसरे चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर को

41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे

14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे

1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे

41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाएंगे

सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव EVM से होंगे

पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण

कुल वोटरों में 51.82% पुरुष और 48.18% महिला मतदाता

जयपुर में सबसे ज्यादा 18.99 लाख वोटर, जैसलमेर में सबसे कम 4.36 लाख

कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू