गांव कैरावांली में अवैध हथियार से हमला करने के मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव कैरावांली में 19 दिसंबर 2025 को रात्रि के समय स्कोर्पियो सवार व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियारों से हमला करने के मामलें एक अन्य व्यक्ति को सीआईए सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि कैरांवाली निवासी सुरेश कुमार पुत्र राम सिंह ने पुलिस को दि शिकायत में बताया कि बीती रात्रि समय करीब 12:15 बजे कुछ अज्ञात युवकों ने उसके घर का गेट खट-खटाया गेट की आवाज सुनकर पीड़ित व्यक्ति गेट खोला तो बाहर स्कोर्पियो गाड़ी खड़ी दिखाई दी उक्त गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बैठा था जबकि दो अन्य व्यक्ति गाड़ी के बाहर खड़े दिखाई दिए ।

गाड़ी के बाहर खड़े व्यक्तियों ने कहा कि हमें माखोसरानी जाना है आप हमें गांव माखोसरानी का रास्ता बताएं । जब पीड़ित व्यक्ति ने रास्ता बताने की कोशिश की तो उक्त युवकों ने अवैध हथियारों से पीड़ित व्यक्ति पर गोलियां चला दी । पीड़ित व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर में घूस गया परंतु उक्त युवकों ने पीछे भागकर हवाई फायर कर मौका से फरार हो गए । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने व अन्य अपाराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । मामला जैसे ही एसपी साबह के संज्ञान में आया उन्होंने त्वरित करने के लिए सीआईए सिरसा व नाथूसरी थाना की पुलिस टीमों का गठन कर मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए ।

जांच के दौरान सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी रोहतास उर्फ टाड़ा पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव रामसरा,जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया है ।

गौरतलब है कि इस संबंध में घटना में संलिप्त दो आरोपियों को सिरसा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा