CDLU में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी/एड्स के थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

 

 mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के रेड रिबन क्लब द्वारा कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा निर्देशन में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी/एड्स के थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के इंचार्ज डॉ रोहतास कुमार ने की।


डॉ रोहतास ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के बारें में जागरूक किया। प्रतियोगिता में प्रोफेसर अशोक शर्मा, प्रोफेसर आरती गौड़, प्रोफेसर विष्णु भगवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीएससी बीएड की हैप्पी ने प्रथम स्थान, अंजलि जोशी ने द्वितीय स्थान व हिमानी शर्मा, कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ अमरीक सिंह, अशोक कुमार और एनएसएस स्वयंसेवक मोजूद थे।