जेसीडी आईबीएम, SIRSA में एआईसीटीई प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियाँ पूर्ण, 120 शोध-पत्र प्राप्त
जेसीडी इंस्टिट्यूट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट, सिरसा द्वारा एआईसीटीई प्रायोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन जिसका शीर्षक “प्रबंधन, शोध, अभियांत्रिकी, शिक्षा एवं मानविकी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका” विषय पर आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है।
सम्मेलन की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। अब तक देशभर से विभिन्न विषयों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा 120 शोध-पत्र प्राप्त हुए हैं, जो इस संगोष्ठी की सफलता और व्यापकता को दर्शाते हैं।
उद्घाटन सत्र में प्रो. (डा.) दीप्ति धर्माणी, कुलपति, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह सत्र 3 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा। समापन सत्र का आयोजन 4 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 2:30 बजे किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा होगें ।
यह राष्ट्रीय संगोष्ठी डा. जय प्रकाश, महानिदेशक , जेसीडीवी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। सम्मेलन का संयोजन डा. रणदीप कौर, इंचार्ज, जेसीडी आईबीएम, सिरसा द्वारा किया जा रहा है।
इस आयोजन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बहुआयामी प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श करना तथा शिक्षा, अनुसंधान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है।