स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
mahendra india news, new delhi
अरनियांवाली स्वामी विवेकानंद स्कूल, अनियाबादी में आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर डॉ रामकृष्ण, निहाल सिंह, डॉ. निशा गुप्ता तथा डॉ. रोहताश जांगड़ा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।