सिरसा रोडवेज डिपो के प्रधान बने पृथ्वी सिंह चाहर, संतलाल बिश्नोई उपप्रधान

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा रोडवेज डिपो के चुनाव बस स्टेंड परिसर में करवाए गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार श्योराण, हरियाणा रोडवेज वर्कर्ज यूनियन रजि. नं.-01, राज्य सचिव सुबे सिंह धनाना को नियुक्त किया गया। जबकि चुनाव कमेटी में महेंद्र शर्मा पूर्व जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ सिरसा, वीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ सिरसा, ललित सोलंकी ब्लॉक प्रधान सर्व कर्मचारी संघ सिरसा, सुशील सोनी जिला सहसचिव सर्व कर्मचारी संघ, अविनाश कंबोज पूर्व राज्य उपप्रधान आॅल हरियाणा पावन कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन रजि. 1308 शामिल रहे।

चुनावों में पृथ्वी सिंह चाहर को प्रधान, संतलाल बिश्नोई उपप्रधान व सचिव सतपाल सिंह रानियां को चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष कृष्ण माचरा, सहसचिव कुंदन चोयल व आॅडिटर रोहताश झोरड़ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा डबवाली डिपो प्रधान के रूप में जवेंद्र तेजाखेड़ा, सचिव राधेश्याम अबूबशहर व कोषाध्यक्ष विक्की भुक्कल को चुना गया। चुनाव कमेटी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी प्रधान पद पर रहते हुए रोडवेज विभाग व कर्मचारियों के हितों की आवाज को बुलंद किया और भविष्य में भी और तीव्र गति से प्रयास जारी रहेंगे।