सिरसा में अमित सोनी की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग का संज्ञान, सीवरयुक्त पेयजल की समस्या का करवाया समाधान

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने वार्ड नंबर 21 की गली बेरीवाली और पूर्व विधायक गली सीताराम बागला वाली में पिछले कई दिनों से पीने के पानी में सीवरयुक्त पानी आने की समस्या का समाधान करवाया है। पिछले करीब दो सप्ताह से गली बेरी वाली और गली सीताराम बागला वाली में पीने के पानी में सीवर युक्त पानी की सप्लाई हो रही थी। सीवरयुक्त पानी आने से गली के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गलीवासियों ने इस संबंध में वार्ड के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी के समक्ष अपनी बात रखी और दोनों गलियों में साफ पेयजल की सप्लाई बहाल करने की मांग की। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने तुरंत उपायुक्त सहित जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के समक्ष इस मामले को रखा और जल्द इस समस्या का समाधान करते हुए साफ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। 

इस पर जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिलते ही तुरंत गली में जेटिंग मशीन भिजवाई और बंद पड़े सीवर मेनहॉल को तुरंत खुलवाया गया। सीवर खुलने के तुरंत बाद साफ पानी आने से गलीवासियों ने राहत की सांस ली। गलीवासियों ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से वार्ड
की दोनों गलियों में सीवरयुक्त पानी आ रहा था जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।