पंजाबी अरोड़ा समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
Punjabi Arora community celebrated Hariyali Teej festival with great enthusiasm
Jul 28, 2025, 12:38 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा-ऐलनाबाद पंजाबी अरोड़ा समाज महिला विंग द्वारा श्रीराम किड्स स्कूल में हरियाली तीज का कार्यक्रम करवाया गया। एमसी इन्दु कामरा ने मंच संचालन किया। नीरज कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुहागवंती धींगड़ा, लीला देवी सचदेवा, आज्ञा देवी कटारिया पहुंचे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। रिशू अरोड़ा, निशा गिलोत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ महिलाएं सज संवरकर पहुंची। महिलाओं ने गिद्दा बोली व गानों पर मस्ती करते हुए जमकर डांस किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के गीत, पंजाबी लोक नृत्य और स्वांग प्रस्तुत किए। महिलाओं व बच्चियों में मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई।
इस मौके पर डिम्पल सेठी, पुष्पा ग्रोवर, वीना धींगड़ा, रीना आहूजा, अनु कामरा, राज वाट्स, अनीता गिलोत्रा, एकता डोडा, सुनैना डोडा, ज्योति खुंगर, पिंकी ग्रोवर, सपना सचदेवा, सुनीता सचदेवा, ज्योति कटारिया, पूजा कटारिया सहित समाज की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।