सिरसा के श्रीमत सिटी सेंटर के दीवाली मेले में पंजाबी कलाकारों ने बांधा समां, गिद्दा-भंगड़ा पर झूमे दर्शक

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। श्रीमत टेक्सवर्थ की ओर से डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर SIRSA में आयोजित दीवाली मेले में शुक्रवार सायं पंजाबी कलाकारों ने समां बांध दिया। एक के बाद एक पंजाबी गीत, गिद्दा और भंगड़ा कार्यक्रम ने मेले में आए दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। संस्थान की ओर से 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमत सिटी सेंटर परिसर में कारोबारियों को करीब 4 दर्जन स्टॉल लगाने के लिए नि:शुल्क स्थान उपलब्ध करवाया गया है।

 

 

मेले में हैंडमेड वस्तुओं, हैंडलूम, गारमेंट, इलेक्ट्रोनिक, फर्नीचर, आॅटोमोबाइल, मोम के उत्पाद, कच्ची घानी का तेल, मसाले, सजावट के फूल-पौधे व अन्य सजावट के सामानों की स्टॉल लगाई गई है। इस दस दिवसीय दीवाली मेले के तीसरे दिन पंजाबी कलाकारों की ओर से पंजाबी गीत प्रस्तुत किए गए। भंगड़ा व गिद्दा के साथ बोलियां गाई गई। उपस्थित दर्शक झूमने लगे। इस मौके पर मनोरंजक सवाल-जवाब का भी दौर चला।

जिसके विजेता कपल को श्रीमत सिटी सेंटर के मुख्य व्यस्थापक एसपी सेठी ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मेले के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए स्टॉल निशुल्क लगाई गई। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर माधव जैन ने बताया कि दीवाली मेला 5 नवंबर तक हर रोज सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवाली मेले के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।