राज्य स्तरीय रंगोत्सव में कोटली स्कूल के पंजाबी अध्यापक बहादुर सिंह ने बढ़ाया SIRSA का गौरव 

 
Punjabi teacher Bahadur Singh of Kotli School increased the pride of SIRSA in the state level Rangotsav
 

Mahendra india news, new delhi

शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा कर्मचारियों की प्रतिभाओं को प्रभावशाली बनाने के लिए रंगोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जो शिक्षक पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे उनकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ‘यूथ होस्टल, पंचकुला में 26-27 अगस्त को किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग की एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में ज़िला सिरसा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटली, सिरसा के पंजाबी अध्यापक ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती हरशरण कौर एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।