जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित,  कौन सी ट्रेन हुई प्रभावित, देखें लिस्ट

 Rail traffic disrupted due to waterlogging; check the list of affected trains
 

mahendra india news, new delhi

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-


1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05 व 06 अगस्त 2026 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया होकर संचालित होगी।


2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 03 अगस्त 2026 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर- डिब्रुगढ होकर संचालित होगी