Haryana में Rain का Alert! Ambala, Panipat सहित 15 जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
सिरसा में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर रविवार के दिन बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। राज्य में 6 सितम्बर से 7 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है परंतु 8 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता में फिर से कमी आने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।