सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा समेत इन जगह पर बरसात शुरू, देखें ताजा रिपोर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलांख्, नाथूसरी कलां, मानकदिवान, रूपाना, चाडीवाल समेत कई गांवों में मौसम के अंदर वीरवार को बदलाव देखने को मिला। बिजली चमकने के साथ बरसात शुरू हुई। इसी के साथ ही सिरसा के रोड़ी, कालांवाली, ऐलानबाद में बरसात होने की सूचना मिल रही है। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम की ताजा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  से हमेशा जुड़े रहे। 

मौसम रहेगा परिवर्तनशील 
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि  से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार