हरियाणा में बरसात का दौर, इन जिलों में जमकर आज होगी बरसात
प्रदेश में मानसून की बरसात का दौर जारी है। हरियाणा प्रदेश के अंदर मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि वैसे देखे तो मानसून का आधा सफर पूरा हो चुका है। आपको बता दें कि जून से सितंबर तक मानसून की अवधि मानी जाती है। प्रदेश के कई जिलों में जून व जुलाई में अच्छी वर्षा हुई। अब अगस्त व सितंबर में भी अच्छी बरसात की उम्मीद है। इस समय प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है।
कई इलाकों में जलभराव
बात करें गुरूगा्रम साइबर सिटी का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। यहां 40 एमएम बरसात में भी कई एरिया और रोड को घंटों तक तालाब बने रहते हैं। तेज बरसात होने के बाद गुरुग्राम के कई एरिया में एक बार फिर जलभराव हो गया। शहर में रविवार दोपहर को भी पानी भरा रहने से वाहन चालकों और अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ह
प्रदेश में 9 से दोबारा मानसून होगा सक्रिय
हरियाणा प्रदेश के अंदर रविवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। मौसम वैज्ञानिक चंद्र मोहन ने बताया कि 5 अगस्त तक हरियाणा प्रदेशभर मेंं कहीं-कहीं बरसात के आसार हैं। मानसूनी हवाएं अब अंबाला क्षेत्र की ओर बढ़ रही है।इससे इन दिनों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में दो दिन तक बरसात से राहत रहेगी। 9 अगस्त तक प्रदेश में कहीं-कहीं बरसात की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसके बाद 9 अगस्त 2025 से बंगाल की खाड़ी से दोबारा मानसून हरियाणा की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा। हरियाणा प्रदेश में 15 दिनों से अधिकतर जिलों में अच्छी बरसात हो रही है। सिर्फ पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। अधिक बरसात वाले क्षेत्रों में बाजरे की फसल को फायदा होगा।