Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर राखी बांधने का यह है सबसे उत्तम समय, भाई के इस समय बांधे राखी 

बुधवार और 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनेगा
 

mahendra india news, new delhi
रक्षा बंधन का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी बांधने का शुभ मुहुर्त का इंतजार कर रही है। इस बार रक्षा बंधन दो दिन है। बता दें कि पूर्णिमा तिथि 30 को सुबह करीब 11 बजे से अगले दिन सुबह 7.37 तक रहेगी। इसी कारण राखी बांधने के लिए दो मुहूर्त रहेंगे।


ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए 30 अगस्त की रात्रि में 9 बजे से 9.54 तक श्रेष्ठ मुहूर्त है, लेकिन 11 बजे 13 मिनट तक भी राखी बांध सकते हैं। 


इसी के साथ साथ 31 को सुबह 6.30 से 7.37 तक रक्षाबंधन कर सकते हैं।आपको ये भी बता दें कि इस बार इस त्योहार पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। 30 तारीख को बुधादित्य, गजकेसरी, वासरपति, भ्रातृवृद्धि और शश योग रहेंगे। इस तरह सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि पंच महायोग बना रहे हैं। 

रंग बिरंगी, सुनहरी और मनमोहन और आकर्षक राखियों बनाई 
गांव कागदाना के एनसीएम स्कूल प्रांगण में राखी मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। गया इसमें 100 से ज्यादा   लड़कियों ने बढ़-चढक़र के हिस्सा लिया । लड़कियों ने विभिन्न तरीके की रंग बिरंगी, सुनहरी और मनमोहन और आकर्षक राखियों के डिजाइन बनाएं ।इस कंपटीशन में सभी बच्चों के अंदर इस पावन पर्व का एक नया उमंग और उत्साह दिखाई दिया। सभी बच्चों की राखियों का अवलोकन एनसीएम स्कूल के प्राचार्य, मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर  व सभी स्टाफ के द्वारा अवलोकन किया गया। 


अवलोकन के बाद कक्षाओं के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चुनाव किया। और उनको सम्मानित किया।सभी बच्चों की राखियों के रंग-बिरंगे डिज़ाइन देखकर के सबको बहुत ज्यादा खुशी हुई और इस अवसर पर प्राचार्य श्री संजीव जी पूनिया ने सभी बच्चों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य  संजीव कुमार जी पूनिया, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र जी टॉक्सिया, डायरेक्टर सुभाष जी जाखड़, ज्वाइन डायरेक्टर सुनीता  जाखड़ और सचिव धर्मपाल मौजूद रहे। इस अवसर पर संतलाल जी, पृथ्वीराज, बलवंत रविंदर, दिनेश, योगेश, रवि ,अनिल ,शांति, रेनू रेखा, मनेष, सुमन नितिशा, एशिया, नेहा आरजू मौजूद रहे। 

प्रतियोगिताओं से बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना: रामकुमार कासनियां
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुरिया में रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 से 12 की अलग-अलग प्रतियोगिताएं जिनमें जॉकी, रंगोली प्रतियोगिता, राखी बनाओ प्रतियोगिता, थाली सजाओ करवाई गई। इस अवसर पर स्कूल के मुखिया रामकुमार कासनिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावनाएं बढ़ाती है। विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का भी बेहतर अवसर मिलता है। इसलिए वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता करें, ताकि उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखर सके। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान पर रहे सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मुखिया राम कुमार कासानिया, रतिराम दड़बा, सिकंदर जांगड़ा, हरपाल नहराना, सुमित्रा कासनिया, सुशीला बराड़, विनोद गिगोरानी, मदन सिहाग, दुलीचंद सुथार, महेंद्र कासनिया, सविता, उपासना, विकास, विक्रम व अन्य सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।


ये रहे परिणाम:
राखी प्रतियोगिता में डिंपल प्रथम, द्वितीय अमन, महिपाल व तीसरे स्थान पर खुशबू रही। थाली सजाओ में अमन प्रथम, दिव्या व अश्वनी द्वितीय व हिमांशी, सिमरन व अनिशा तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता 9वीं कक्षा से 12वीं में ऋतु व भगवंती प्रथम, नाजुक, नेहा, हरप्रीत, मोनिका, सीमा दूसरे व निशा, योगिता, आरजू, मनीषा देवी व संतोष तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता 6 से 8वीं में विक्रम, अमन, सुनील प्रथम, आशीष, तेजपाल, ललित द्वितीय व ममता, गायत्री, दीपिका, तमन्ना तीसरे स्थान पर रही

महिलाओं के लिए सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का लेना होगा संकल्प: राजन शर्मा
सिरसा। भाई-बहन के खूबसूरत और प्यार भरे रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाई के हाथ की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया और बदले में भाईयों ने उन्हें तोहफे भेंट किए। हरियाणा लोकहित पार्टी के युवा नेता राजन शर्मा ने कहा कि बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेहए सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे। शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लेना होगा।