गोपाल कांडा ने सिरसा की रामलीला के लिए दिए 5 लाख रुपये, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि समर्पण, संवाद अदायगी और सेवा की भावना से ही रामलीला का मंच सजता है। केवल अभिनय नहीं बल्कि भगवान के प्रति समर्पण है रामलीला। गोपाल कांडा ट्रेड टॉवर में चल रही श्री सियाराम चैरिटेबल क्लब की रामलीला में शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने रामलीला आयोजकों का हौंसला बढ़ाने हुए अपनी ओर से 5 लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। सियाराम क्लब के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला का मंचन पूरे उत्साह के साथ ट्रेड टॉवर मार्केट में किया जा रहा है। आयोजक संस्था सियाराम ट्रस्ट के विशेष बुलावे पर गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा ने शिरकत की।
                   

श्री सियाराम ट्रस्ट के मंच पर पहुंचने पर क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू रांझा, संस्थापक रोशनलाल फुटेला, संरक्षक अजय ऐलावादी सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर गोपाल कांडा ने कहा कि श्री सियाराम क्लब रामलीला के स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा और मेहनत से भगवान राम के आदर्श मंच के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं। कलाकारों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को रामलीला के माध्यम से पहुंचाया जा सकता है।  उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। गोपाल कांडा ने कहा कि भारतीय पर्व अनूठे हैं। यही हमारी पुरातन संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है।
                     

उन्होंने सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि उन्होंने भी किशोरावस्था में राम लीला के विभिन्न मंचों पर कई भूमिकाएं निभाई हैं। आज भी वे जब रामलीला के मंच पर जाते हैं तो युवाओं की अभिनय क्षमता, प्रतिभा, राम भक्ति को नमन करते हैं। उन्होंने सिरसा में आयोजित श्री विष्णु क्लब और लक्ष्मण कला केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि सियाराम क्लब की तरह ही ये मंच भी बाल और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं।
                     

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू रांझा, संस्थापक रोशनलाल फुटेला, संरक्षक अजय ऐलावादी, महासचिव कुलवंत तनेजा, कोषाध्यक्ष रोहताश वर्मा, उपप्रधान रोमी सेठी, प्रेस प्रवक्ता राहुल शर्मा, डायरेक्टर डॉ. कमल लढा, प्रदीप मेहता, तरसेम लूना, सागर तनेजा, पवन लढा, गुरविंद्र सिंह, हन्नी सेठी, पवन लढा सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।