गांव तरकांवाली की बेटी रविना ने सीडीएलयू में बीएससी में लहराया परचम 

 

mahendra india news, new delhi

गांव तरकांवाली निवासी छात्रा रविना पुत्री सतबीर सिंह ने सीडीएलयू में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में परचम लहराया है। होनहार छात्रा  रविना D/O सतबीर बेनीवाल को बी.एससी. (फिजिक्स ऑनर्स) में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में 9.21 SGPA (Aggregate) के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (University Topper) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई ।

यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि कु. रविना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी कलां की साइंस स्ट्रीम के प्रथम बैच (First Batch) की छात्रा थी। प्रथम बैच की ही छात्रा ने सीधे विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करके विद्यालय और अपने गाँव का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि और भी विशेष इसलिए है क्योंकि  रविना ने प्रथम से लेकर आठवें (1st–8th) सेमेस्टर तक प्रत्येक सेमेस्टर में लगातार विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

आपकी यह ऐतिहासिक सफलता न केवल आपके परिवार एवं गुरुजनों, बल्कि समस्त विद्यालय, स्टाफ एवं क्षेत्र के लिए भी अत्यधिक गर्व का विषय है। आपका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय और देश का नाम निरंतर रोशन करती रहें।

इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह , विद्यालय प्रभारी सरिता चौधरी,  सोहन सिंह पीजीटी केमेस्ट्री,  रितु पीजीटी गणित,  अजय सिंह पीजीटी फिजिक्स, संदीप कुमार, लीलाधर, दलबीर सिंह, सतबीर सिंह, देवी लाल, राकेश, गीता रानी, सुलक्षणा, अंकिता, पिंकी रानी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने रवीना को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।