रानियां हलके के गांवों में साधा ग्रामीणों से संपर्क, नाजुक दौर से गुजर रही देश की राजनीतिक परिस्थितियां: दुष्यंत चौटाला
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीतिक परिस्थितियां नाजुक दौर से गुजर रही हैं और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।वे मंगलवार को रानियां हलके के विभिन्न गांवों बनसुधार, धोतड़, सुल्तानपुरयिा, धनूर, नकौड़ा,संतनगर, करीवाला व रानियां शहर में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित जनसभाओंको संबोधित कर रहे थे। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी नेबताया कि उपरोक्त गांवों में सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंतचौटाला ने चुनाव आयोग की बीजेपी की कठपुतली बताया जिसने पहले ही राउंड में 34 लाखवोट यानी तेरह प्रतिशत वोट काट दिए। अब दो चुनाव आयुक्तों ने यह सिद्ध कर दिया है। आजदेश में हालात ये बन रहे हैं कि जेनजी को सडक़ों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंनेकहा कि आम आदमी भी देश की सरकार के खिलाफ बोलने से डरता था लेकिन आजपरिस्थितियां विपरीत है, लोग खुलकर सरकार की नीतियों की खुलकर कर आलोचना कर रहे हैं।पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आरोप जड़ा कि आज पंचायती राज को भी कमजोर कियाजा है। शासन ने मनरेगा का नाम तो बदल दिया लेकिन गांव स्तर पर होने वाले छोटे छोटे कामभी नहीं हो रहे। मुख्यमंत्री हरियाणा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को आजहरियाणा की चिंता नहीं बल्कि पंजाब की अधिक चिंता है और वे हर वक्त पंजाब में ही भाजपाका प्रचार करते नजर आते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बतौर डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की थी मगर आजकिसान को समय पर उनकी फसल का भुगतान नहीं रहा जिससे उनकी आर्थिक शक्ति कमजोरहोती जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के लिए उन्होंने हरियाणा में रोजगार में 75प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ किया जोकि आज भी कोर्ट में विचाराधीन है। बीजेपी सरकारपर आपसी भाईचारा बिगाडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सबको संगठित होकर जागरूकता को आमजन के बीच में ले जाना होगा और प्रदेश को आगे लाना होगा। पूर्व डिप्टी सीएम
दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आज जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंहचौटाला की अगुवाई में पूरे प्रदेश में आमजन की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। इस अभियान मेंसबको मिलकर नए साथियों को जोडऩा होगा और पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने गांव गांव में डिजिटल लाइब्रेरी लेकिन नाम बदलने में माहिरबीजेपी ने इन्हें अटल लाइब्रेरी का नाम दे दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नाम बदलने सेइतिहास नहीं बदलता। प्रदेश की वर्तमान स्थिति यह है कि आज स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं और
प्रदेश के किसानों की हालत खराब है। प्रदेश में न तो पर्याप्त बारिश हुई और न ही सिंचाई केलिए पानी उपलब्ध हुआ, ऐसी परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार प्रभावित किसानों की मदद नहींकर रही और प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित नहीं कर रही।
बॉक्सअति विश्वसनीय महावीर के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएमपूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव सुल्तानपुरिया में अपने परदादा चौधरी देवीलाल की तर्जपर पार्टी के अति विश्वस्त महावीर के आवास पर पहुंचे और उनकी माता शरबती से मिले औरउनका कुशलक्षेम जाना। उल्लेखनीय है कि महावीर की छह पीढिय़ां पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरीदेवीलाल व उनके पिता के साथ नोखा राजस्थान से हरियाणा में आए थे। इस अवसर पर उनकेसाथ जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रदेश महासचिव
राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र भागीराम, सर्वजीत मसीतां, जयपाल नैन, कुलदीप करीवाला, मदन शर्मा,राजेंद्र कसवां, अजयपाल कसवां, सुखदेव सिहाग, विनोद ढूकिया, कल्पना झोरड़, सुखमंदरसिहाग, जेजेपी के जिला कार्यालय सहसचिव कुलदीप जांगू, राजेंद्र सुथार, शांतनु गोदारा, अनिलकासनियां, नरेंद्र बराड़, हरबेल खाजाखेड़ा गुरमंगत सिंह,जगदीश नैन, पूजा महला, अमरजीत कौरव कृष्ण शाहपवुरिया आदि मौजूद थे।