हरियाणा प्रदेश में हरियाणा गोसेवा आयोग का पुनर्गठन, पूर्व एमएलए रामचंद्र कंबोज चेयरमैन व सुमन गुप्ता वाइस चेयरमैन नियुक्त

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर हरियाणा गोसेवा आयोग का पुनर्गठन कर दिया गया है। सिरसा जिला में रानियां विधानसभा से पूर्व विधायक रहे रामचंद्र कंबोजब हरियाणा गोसेवा आयोग के नए चेयरमैन बनाया गया है। अंबाला के नारायणगढ़ की सुमन गुप्ता वाइएस चेयरमैन होंगी।

आयोग में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सहित 9 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने आयोग में नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि दलबीर राणा नारनौंद (हिसार), ऋषि पाल कौशिक कुरुक्षेत्र, अनिल गोयल हिसार, चरण सिंह तेवतिया पलवल, सतीश मुंजाल सीवन (कैथल), समय सिंह कश्यप जींद और सुरेंद्र गगसीना (करनाल) को मेंबर बनाया गया है।