ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026-27 का परिणाम घोषित
mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में डीईओ सिरसा एवं डाइट डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निदेर्शानुसार डाइट डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला एवं सदस्य डॉ. अनिल बिश्नोई और पवन कनोजिया की देखरेख में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026-27 का परिणाम ज्यूरी सदस्यों की अनुशंसा पर घोषित कर दिया गया है। जारी परिणाम के अनुसार बड़ागुढ़ा ब्लॉक से जीएसएसएस नेजाडेला खुर्द ने प्रथम, जीएसएसएस पंजुआना ने द्वितीय तथा जीएसएसएस रघुआना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
डबवाली ब्लॉक से पीएम श्री जीएसएसएस बिज्जूवाली प्रथम, जीएसएसएस मटदादू द्वितीय एवं जीएसएसएस आसाखेड़ा तृतीय स्थान पर रहा। ऐलनाबाद ब्लॉक में जीएसएसएस मेहना खेड़ा प्रथम, पीएम श्री जीएसएसएस भुरटवाला द्वितीय तथा पीएम श्री जीएसएसएस तलवाड़ा खुर्द तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार नाथूसरी चौपटा ब्लॉक से जीएसएसएस मोडिया खेड़ा ने प्रथम, जीएसएसएस बकिरियांवाली ने द्वितीय तथा जीएसएसएस जोगीवाला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ओढ़ां ब्लॉक से जीएसएसएस चोरमार खेड़ा प्रथम, सीएम ईईई जीएसएसएस पीपली द्वितीय एवं पीएम श्री जीएसएसएस पानीवाला मोटा तृतीय स्थान पर रहा। रानियां ब्लॉक में जीएसएसएस जोधपुरिया प्रथम, सीएम ईईई ढुडियांवाली द्वितीय तथा जीएमएसएसएसएस रानियां तृतीय स्थान पर रहा, जबकि सिरसा ब्लॉक से जीएसएसएस नटार ने प्रथम, जीएसएसएस झोरड़ांवाली ने द्वितीय तथा जीएसएसएस सुचान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
-विभागीय निदेर्शों के अनुसार ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी 7 टीमें अब जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसका शैड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।
-डा. अनिल चावला, प्रभारी, डी.आर.यू. विंग डाइट, डिंग, सिरसा।