हरियाणा प्रदेश के 5 शहरों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा, मास्क लगाने की एडवाइजरी की जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के शहरों मेंं पिछले 11 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप हैं। इससे बाजारों में जगह जगह गंदगी फैली हुई है। इस के कारण 5 शहरों में बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, इससे हरियाणा प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। आमजन को मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी की है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के फतेहाबाद, जाखल, भूना, टोहाना और रतिया में सडक़ों बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों के कचरा फैंका हुआ है। अब रोजाना कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। आशंका है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया, डायरिया और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
शहर वासियों का कहना है कि घरों से निकलने वाला कचरा रखने की जगह नहीं बची है। मजबूरी में लोग डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डाल रहे हैं। प्रशासन को सफाई व्यवस्था बहाल करने के साथ कूड़े के ढेरों का तुरंत उठान करवाना चाहिए।
वही जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि कचरा इतना फैल गया है कि बीमारियां फैलने का खतरा है, ऐसे में लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।