हरियाणा प्रदेश में जीटी रोड पर सडक़ दुर्घटना, ट्रक ने युवक को कुचला; मौके पर मौत

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत से हैं। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पानीपत में सडक़ हादसा हुआ है। 
पानीपत में जीटी रोड पर ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। इस सडक़ दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खादी आश्रम के पास ये हादसा हुआ है। खनन से लदे ट्रक ने युवक को कुचला है। 

इस सडक़ हादसे की फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  वहीं, सडक़ दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया।