रोहतक मिलन ढाबा हत्याकांड: शामली की जाह्नवी पर शक, शूटरों की फोटो और मैसेज भेजने की जांच में जुटी पुलिस

 

  mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर रोहतक के मिलन ढाबे पर बुधवार रात्रि चौहरे हत्याकांड हुआ था। इस चौहरे हत्याकांड की मुखबिरी के शक में घिरी शामली की युवती काले रंग की स्कॉर्पियो में सन्नी रिटौलिया के साथ घूमा करती थी। शक है कि युवती ने ही ढाबे में खाना खा रहे सन्नी गैंग के शूटरों के तस्वीर और मोबाइल पर मैसेज राठी गैंग को भेजे थे। 

 अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु की हत्या के बाद शूटर मोबाइल फोन से फोटो का मिलान करते दिख भी रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जाह्नवी नाम की यह युवती ढाबे पर सन्नी की बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से आई थी लेकिन भागी पहले से खड़ी कर रखी अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो कार से थी। युवती ने करीबन 2 माह पहले ही इंस्टाग्राम पर सन्नी रिटौलिया से दोस्ती गढ़ी थी।

फिर, दिल्ली बाईपास में किराए के फ्लैट में रहने के लिए आ गई। यहां 2 कमरों वाले फ्लैटों का औसतन किराए 12 हजार-15 हजार तक है। इतना खर्च उठाना किसी आम लडक़ी के लिए आसान नहीं है। सन्नी को शक है कि स्कॉर्पियो कार, उसके रहने और खाने-पीने आदि का खर्च रवि राठी गैंग उठा रहा था।

पुलिस को अंदेशा है कि उसी के भेजे फोटो और मैसेज के बाद रवि राठी गैंग के 5 शूटरों ने ढाबे के अंदर पहुंचते ही सन्नी रिटौलिया गैंग के शूटरों पर ताबड़तोड़ 60-70 गोलियां बरसा डालीं। हालांकि, गोलियां चलते ही सन्नी रिटौलिया सीढय़िों के पास पिछले दरवाजे से ढाबे के पीछे बने लॉन में भाग गया। वहां से खेतों की ओर निकल गया। हमलावरों के चले जाने का भरोसा हो जाने पर वह ढाबे पर लौटा और अपनी स्कॉर्पियो ले गया।

आने की थी जानकारी सन्नी की 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले सन्नी के वहां पहुंचने की जानकारी इसी युवती के पास थी। शामली जिले निवासी जाह्नवी नामक यह युवती 2 माह पहले ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सन्नी के संपर्क में आई थी। पूछताछ में सन्नी ने भी यही बताया है कि ढाबा पर आने की जानकारी जाह्नवी को थी।