हरियाणा प्रदेश के शहरों में कल से होगी सफाई शुरू, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, 16 मांगों पर बनी सहमति

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर अब कूड़ा कचरा नजर नही आएगा। प्रदेश के अंदर लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार शुक्रवार के दिन खत्म हो गई है। हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत के बाद 16 मांगों पर सहमति बन गई है। सबसे अहम फैसला यह है कि सरकार सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान पर भी सहमति बनी है।


आपको बता दें कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को सीएम सैनी मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। कुछ देर चली इस बैठक के बाद सीएम सैनी और पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री एक दूसरे को मिठाई खिलाते भी हुए दिखे।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में विस्तृत फैसलों और सहमति के बिंदुओं की जानकारी जल्द दी जाएगी। नरेश शास्त्री ने कहा सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है लिखित में इसका पत्र भी दिया है। आज से ही सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे और दस दिन के अंदर हरियाणा प्रदेश को साफ सुथरा बना देंगे।