संतनगर गांव के खिलाड़ी साहब सिंह ने नेशनल गेम्ज के लिए किया क्वालीफाई

अंडर-18 में अर्पण ने सिल्वर पदक व अंशदीप सिंह ने भी कांस्य पदक हासिल
 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में संतनगर गांव के श्री गुरदेव चैरीटेबल ट्रस्ट संतनगर के खिलाड़ी साहब सिंह पुत्र हरपिंद्र सिंह कूका का राष्ट्रीय स्तरीय खेल के लिए चयन हुआ है। साहब सिंह की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ी साहब सिंह ने अंडर-18 में एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना में जी जीत्सू के राÓय स्तरीय मुकाबले में भाग लिया और अपनी कला से विरोधियों को पछाड़ते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

वहीं अंडर-18 में अर्पण ने सिल्वर पदक व अंशदीप सिंह ने भी कांस्य पदक हासिल किया। अब इस खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में चयन हुआ है। श्री गुरदेव चैरीटेबल ट्रस्ट के संचालकि हरसिंद्र सिंह कूका ने बताया कि गांव संतनगर में गुरदेव इंडोर स्टेडियम बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि साहब सिंह के पिता हरपिंद्र सिंह ने बेटे का पूरा सहयोग किया, जिसकी बदौलत वह इस मुकाम को हासिल कर पाया है।

 हरपिंद्र सिंह कूका ने कहा कि गुरदेव इंडोर स्टेडियम में हर रोज सैकड़ों खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं और यहां पर व्यायाम करके अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। महिलाएं भी इस स्टेडियम में व्यायाम के लिए आती हैं। गांव से महिलाओं को लाने के लिए एक बस की सुविधा की गई है, जो महिलाओं को घर से लेकर आती है और घर वापस छोड़ कर जाती है। यहां पर बैडमिंटन के लिए लगभग 4 बड़े मुकाबले करवाए जा चुके हैं।