एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला पहुंचे फूलकां, बोले- हर पीडि़त व्यक्ति को निर्धारित समय में न्याय दिलाना ही आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता
सिरसा, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला एक कार्यक्रम दौरान अचानक गांव फूलकां पहुंचे। इस दौरान उन्होंनेे कहा कि अनुसूचित जाति के हर पीडि़त व्यक्ति को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दरमियान समाज से जुड़े गणमान्य लोगों ने एससी समाज के जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
जानकारी अनुसार, एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला गांव फूलकां में ब्लॉक समिति सिरसा के पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामनिवास राठी, विजय कुमार ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला ने कहा कि हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग हर पीडि़त व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री अमरीक सिंह राही, ब्लॉक समिति सिरसा के चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार, ब्लॉक मेंबर प्रतिनिधि पृथ्वी कंवरपुरा, मांगे राम, जगदीश जांगड़ा पतली डाबर, सरपंच आनंद खींची जोधकां, सरपंच गुगन राम अलीमोहम्मद, कमल भगवती, सज्जन कुलडिय़ा, सीता राम राठी, राकेश छिम्पा, विकास शर्मा, सुभाष लूना, अंग्रेज सिंह, भीम भाटी शेरपुरा आदि मौजूद रहे।